ये हैं भारत के 5 टॉप मनमोहक पर्यटन स्थल
भारत दुनिया में सबसे मनोंरजक पर्यटन स्थलों में से एक है। भारत अपने गौरवशाली इतिहास के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह एक ऎसा देश है जहां हर तरह के मौसम को महसूस किया जाता है और उसका आनंद उठाया जाता है। यहां की संस्कृति तथा पर्यटन स्थल अपने अनोखे और खूबसूरत अंदाज के कारण आने वाले हर पर्यटक का दिल जीत लेते है। आइए जानते हैं टॉप 5 प्रर्यटक स्थलों के बारे में-
![](http://img.patrika.com/upload/images/2015/09/25/top-5-tourist-places-in-india-5604f2fa402f8_l.jpg)
दिल्ली
देश राजधानी दिल्ली एक ऎसा शहर है जिसे लोग सपनों का घर कहते हैं। दिल्ली को भारत का ह्दय कहा जाता है। दिल्ली में इतिहास के पन्नों की कई इमारतें, स्मारक, किले, बगीचे तथा व्यस्ततम बाजार और सड़के हैं, जो पूरे देश की छवि एक साथ बताते हैं। दिल्ली का लाल किला, कुतुबमिनार, जन्तर-मन्तर, संसद भवन, मुगल गार्डन, मेट्रो रेल, आदि मुख्य आकर्षण है जो पर्यटकों का मन मोह लेते है। दुनिया भर से लोग इस शहर में अपनी छुट्टीयां मनाने आते हैं।
![](http://img.patrika.com/upload/images/2015/09/25/top-5-tourist-places-in-india-1-5604f33031ac5_l.jpg)
गोवा�
समुद्र किनारे बसा यह शहर बहुत खुबसूरत है। इसे मिनी यूरोप भी कहते हैं क्योंकि यहां यूरोपियन संस्कृति को माना जाता है। खुले आसमान के नीचे समुद्र के किनारें घूमने का आनंद उठाना हो तो इस शहर को एक बार जरूर देखने जाएं। देश की हर संस्कृती को एक साथ समेटे हुए है।
![](http://img.patrika.com/upload/images/2015/06/05/tajmahal-1433501935.jpg)
आगरा
आगरा जो शांहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाए गए खूबसूरत ताज महल के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यह शहर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। प्रेम के प्रतीक इस स्मारक पर एक साल में करीब 20 से 40 लाख तक देशी-विदेश पर्यटक आते हैं।
![](http://img.patrika.com/upload/images/2015/09/25/top-5-tourist-places-in-india-2-5604f35c0f284_l.jpg)
मुंबई�
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारत के महानगर के नाम से जाना जाता है। पहले यह शहर बॉम्बे के नाम से प्रसिद्ध था। मुंबई समुंद्र के किनारे बसा हुआ है। बॉलीवुड की हस्तियों का मुख्य रैनबसेरा है। मरीन ड्राईव, होटल ताज, आईस्कॉन मंदिर, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, आदि यहां अन्य आकर्षण के केंद्र है।
![](http://img.patrika.com/upload/images/2015/09/25/top-5-tourist-places-in-india-3-5604f3835f5bb_l.jpg)
उदयपुर
राजस्थान के इस खूबसूरत शहर को झीलों की नगरी कहा जाता है। चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ यह शहर पर्यटकों का मन मोह लेता है। खूबसूरती के कारण उदयुपर को वेनिस ऑफ ईस्ट भी कहा है। यहां का मुख्य आकर्षण रणकपुर के जैन मंदिर, सिटी पेलेस, पिछोला झील, जयसमंद झील, आदि है।
0 comments:
Post a Comment