टीनएजर्स स्टूडेंट हर गर्मी छुट्टी कुछ ऐसा करना चाहते है जो आगे जाकर उनके करियर को शेप दे सके। गर्मियों की छुट्टी में बच्चे NCC ज्वाइन कर लेते है, डांसिंग करना पसंद करते हैं तो कुछ पर्वता रोही बनने के लिए ट्रैकिंग पर जाना पसंद करते है। अगर बच्चे आगे जाकर पर्वतारोही बनने का सपना देख रहे है, तो इस गर्मी छुट्टी उन्हें सपने की ओर बढ़ने दें, उन्हें ट्रैकिंग पर भेजिए, ऐसी चीज़े कराइए जिनसे उनका उत्साह बढे। इसलिए आज हम ऐसे बच्चों के लिए कुछ ऐसी जगह बताने जा रहे है, जहां वे ट्रैकिंग से लेकर एन्जॉयमेंट तक सभी काम कर पाएंगे। 
औली

औली उत्तराखंड के पर्वत पर स्थित है, लोग यहाँ दूर दूर से स्काई स्लोपस के लिए आते है, हेलिस्काइंग को इंडिया का सबसे यंगेस्ट विंटर एक्टिविटी मानी जाती है ,अक्सर ऐसी एक्टिविटी को नोथरन स्टेट में कराया जाता है। औली उत्तराखण्ड का एक भाग है। यह 5-7 किमी. में फैला छोटा-सा स्की रिसोर्ट है। इस रिसोर्ट को 9,500-10,500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। जिंदादिल लोगों के लिए औली बहुत ही अच्छी जगह है। यहाँ 14 दिन की स्काई स्लोपस की ट्रैनिग दी जाती हैं। 

स्कींग करने के लिए व्यस्कों से 475 रू. और बच्चों से 250 रू. शुल्क लिया जाता है। स्कींग सीखाने के लिए 125-175 रू., दस्तानों के लिए 175 रू. और चश्मे के लिए 100 रू. शुल्क लिया जाता है। 7 दिन तक सीखने के लिए भारतीय पर्यटकों से 4,710 रू. और विदेशी पर्यटकों से 5,890 रू. शुल्क लिया जाता है। 14 दिन तक सीखने के लिए भारतीय पर्यटकों से 9,440 रू. और विदेशी पर्यटकों से 11,800 रू. शुल्क लिया जाता है। 
अंडमान

अंडमान में ज्यादातर लोग स्कूबा डाइविंग के लिए आते है, अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग में स्थित है। अंडमान अपने आंचल में मूंगे (कोरल) की दीवारों, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी यादों से जुड़े खंडहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां संजोए है। इस गर्मी छूती आप चाहे तो अंदमान ओर निकोबार में स्कूबा दिविंद का मजा ले सकते है। 

उत्तराखंड

उत्तराखंड में घूमने के दौरान लोग बंजी जंपिंग करना भी पसंद करते है, ऋषिकेश को इंडिया की एडवेंचर कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है ।यहाँ पर फ्लाइंग फॉक्स, रिवर राफ्टिंग जैसी कई चीज़े करवाई जाती है। ऋषिकेश को पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थान माना जाता है। 

राजस्थान 

इस गर्मी छुट्टी में आप सोच रहे होंगे की राजस्थान मे बिलकुल नहीं जाना चाहिए, इस वक़्त यहाँ सूरज की किरण धरती पर कहर जो ढाती है। लेकिन ऐसा नहीं है आज राजस्थान सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन चूका है। यहाँ पर हॉट एयर बलून राइड भी करी जा सकती है और ठंडी जगह का आंनद भी लिया जा सकता है।


गोवा 

गोवा को कपल्स के लिए सबसे रोमांटिक माना गया है, ऐसा माना जाता है कि यहाँ यंगस्टर्स अधिक जाते है, ठीक वैसे आप भी अपने परिवार को गोवा ले जा सकते है और बागा बीच में पैरासेलिंग का मजा ले सकते है। यहाँ बनाना राइड, जेट स्की, ओसियन वाटर स्पोर्ट्स भी करवाए जाते है।

Advertisement

0 comments:

 
Top